Pari Movie के लिए अनुष्का ऐसे बनती थीं रुखसाना

2/19/2018 9:19:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके कलाकारों के लिए अचानक हॉरर फिल्म करना और उसे सफलता दिलाना इतना आसान नहीं होता है। अमूमन बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के लिए ए-ग्रेड स्टार कम ही रजामंदी दिखाते नजर आते हैं।

लेकिन हाल ही में अनुष्का की तीसरी होम प्रोडक्शन परी फिल्म (Pari Film) के ट्रेलर ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया है।फिल्म परी से जुड़े सुत्रों के मुताबिक परी में अनुष्का ने रुखसाना का किरदार निभाया है।इस किरदार में वह बेहद डरावनी लग रहीं हैं।ब्रिटिश प्रोस्थेटिक डिजाइनर क्लोवर वोटोन ने बातचीत में बताया कि उनके लिए अनुष्का का मेकअप डिजाइन करना इतना आसान नहीं था।

परी मूवी में अनुष्का का रुखसाना का लुक था मुश्किल 

अनुष्का शर्मा को रुखसाना में तब्दील करना काफी मुश्किल रहा।अनुष्का के बाल गंधे, स्कीन पीली और त्वचा रूखी दिखाने के साथ-साथ उन्हें आकर्षक दिखाना भी जरूरी था। बतौर वोटोन उन्होंने काफी मशक्कत के साथ अनुष्का का यह लुक बनाया। उनके लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा अनुष्का को रुखसाना बनाना।

बता दें कि अनुष्का शर्मा की यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज हो रही है। क्लीन स्लेट फिल्मस् ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News