सरगुन के बर्थडे पर जाने कुछ अनकंही बातें, जो कर देगी आपको हैरान
9/6/2016 1:07:46 PM
मुंबई: टी.वी. एक्ट्रैस सरगुन मेहता का आज जन्मदिन हैं। वह 6 सितंबर, 1988 को चंडीगढ में पैदा हुई थी। सरगुन ने अपने काॅलेज के समय पढ़ाई के साथ-साथ कई नाटकों में हिस्सा लिया था आैर वह थिएटर में भी काम कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि सरगुन ने 2009 में टी.वी. शो ''12/24 करोल बाग'' से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने टी.वी. पर कई शो किए जैसे कि ''अपनों के लिए गीता का धर्मयुद्ध'', ''फुलवा'', ''रिश्तों का मेला'', ''जमाई राजा'' और ''बालिका वधू''। उन्होंने डांस शो ''नच बलिए'' में भी पार्टिसिपेट किया था। 2013 में सरगुन टी.वी. एक्टर रवि दुबे के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी।