टॉप 10 मोस्ट सर्चिंग पर्सनालिटी लिस्ट में बिग बॉस 16 के अब्दू रोजिक भी शामिल

12/12/2022 12:18:30 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साल 2022 खत्म होने को है और हर साल की तरह गूगल ने इस बार भी टॉप मोस्ट सर्चिंग पर्सनालिटी की लिस्ट जारी कर दी है । इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार से लेकर कई नामी हस्तियां शामिल हैं। इस टॉप मोस्ट सर्चिंग पर्सनालिटी की लिस्ट में बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक ने 7वें स्थान पर जगह बनाई है।

अब्दू रोजिक की सोशल मीडिया पर भी काफी लम्बी फैन फोलोविंग है। लोग उनके हर अंदाज को  बेहद पसंद करते हैं। इस लिस्ट में उनका शामिल होना, उनके लिए  बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।19 साल के अब्दू को बिग बॉस सेट ही नहीं, बाहर भी लोग काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस में आने के बाद तो उनकी फैन फोलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

आपको बता दें कि अब्दू ने इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है। लिस्ट में पहले स्थान पर पॉलिटिशियन नुपूर शर्मा, दूसरे नंबर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीसरे स्थान पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, चौथे नंबर पर ललित मोदी, पांचवे स्थान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, छठे स्थान पर अंजलि अरोड़ा और सातवें नंबर पर अब्दू रोजिक हैं। अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फैंस के साथ नई वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिन्हें इंटरनेट पर खूब देखा जाता है। अब्दू इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News