''Bigg Boss'' की ये कंटेस्टेंट जीती है ऐसी लाइफ, देखें पर्सनल लाइफ तस्वीरें
10/22/2016 1:24:17 PM
मुंबई: 'बिग बॉस 10' में प्रियंका जग्गा को घर की नई ड्रामा क्वीन माना जा रहा है। प्रियंका शो में तो लड़ाई, झगड़े और बहस करने में सबसे आगे हैं। लेकिन प्रियंका, रियल लाइफ में काफी सिंपल और फन लविंग हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने फैमिली के साथ दिखाई दे रही हैं।
17 दिसंबर, 1984 को जन्मी प्रियंका दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका निकनेम परी है। उन्होंने 12 साल पहले टिमोथी मुइस (Timothy Muise) से शादी की। वे दो बच्चों Jermain और Alikzander की मां हैं। MBA कर चुकी प्रियंका दिल्ली की एक मार्केटिंग कंपनी में काम करती हैं और कई फैशन इवेंट्स में शामिल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका फैमिली, पार्टीज और वेकेशन की कई फोटोज शेयर कर चुकी हैं।