PICS : भोजपुरी फिल्मों में बजता है इन सुपरहॉट हीरोइनों का डंका

11/30/2015 12:14:04 PM

मुंबई : भोजपुरी फिल्मों की डिमांड भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ये फिल्में ना सिर्फ यूपी और बिहार में अच्छी कमाई कर रही हैं, देश के बाकि कई और शहरों में भी खूब देखी जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों के प्रति लोगों का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इनका एक अलग ही प्रशंसक वर्ग है।

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्रियों की बात करें तो बॉलीवुड की तरह इनके भी जलवे भी कोई कम नहीं है। कहा जाता है कि भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्रियां अपने बोल्‍ड और बिंदाज अंदाज के लिए जानी जाती हैं।  तो आइए आज हम आपको तस्वीरों के जरिए भोजपुरी फिल्‍मों की टॉप अभिनेत्रियों से मिलवाते है।

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की मशहूर ऐक्ट्रेस हैं। रानी ने भोजपुरी सिनेमा में कई आइटम सॉन्ग भी किए हैं।ऐक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की नई सनसनी है। मोनालिसा बॉलीवुड ऐक्ट्रेस विद्या बालन से काफी मेल खाती हैं।

मधु शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ''एक दूजे के लिए'' से की थी। वह जयपुर की मारवाड़ी फैमिली से होते हुए भी भोजपुरी सिनेमा में छा गई हैं।

पाखी भोजपुरी फिल्म ''गंगा'' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म बिदाई के लिए रिंकू घोष को बेस्ट  एक्ट्रैस का अवॉर्ड मिल चुका है। बॉलीवुड फिल्म ''हिम्मतवाला'' में रिंकू अजय देवगन के साथ भी थिरक चुकी हैं।

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ फिल्म ''सत्यमेव जयते'' 2013 से की थी। अक्षरा एक बेहतरीन डांसर भी हैं। रश्मि देसाई भारतीय टीवी दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। रश्मि के हिस्से में ''प्यार जब केहू से हो जाला'', ''कोई जब गौना हमार'' जैसी फिल्में हैं। काजल रघवानी ने अपना करियर ''रिहाई'' (2013) से शुरू किया था। वह लगातार भोजपुरी सिनेमा का हिट चेहरा बनी हुई हैं।

प्रियंका पंडित भोजपुरी और गुजराती सिनेमा का चमकता चेहरा हैं। प्रियंका को भोजपुरी अवॉर्ड्स 2014 में बेस्ट न्यूकमर का खिताब मिला था। स्मृति सिन्हा को ''दूध का कर्ज'', ''लाल दुपट्टा मल-मल का'', ''अंतिम तांडव'' से चर्चा मिली। वह भोजपुरी चैनलों पर एंकरिंग करके भी खासी मशहूर हो चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News