B''day Spl: राजनितिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले ''रितेश देशमुख'' एक्टर बनने से पहले करते थे ये काम

12/17/2022 3:07:06 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपने हंसुमख अंदाज को लेकर काफी पॉपुलर है। रितेश का कॉमेडी सेन्स कमाल का है। हालांकि, एक्टर ने कॉमेडी ही गंभीर रोल से भी फैंस का दिल जीता है। हर किरदार फिट होने वाले रितेश आज अपना 44वां जन्मदिन मना  रहे हैं। उनके इस खास मौके पर जानते हैं एक्टर से जूड़ी खास बातें। 

एक्टर बनने से पहले ये काम करते थे रितेश 
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले रितेश आज एक बड़े स्टार्स में से एक हैं। रितेश में अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहना मिली हैं। रितेश के पिता विलास राव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन राजनीतिक परिवार से आने वाले एक्टर रितेश देशमुख अभियन की दुनिया में आने से पहले आर्किटेक्ट थे। जी हां, रितेश ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की और उसके बाद एक विदेशी आर्किटेक्ट फर्म में प्रैक्टिस करने लगे। जहां उन्होंने एक साल तक काम किया। बाद में उन्होंने अपना मन बदला और फिल्म इंडस्ट्री की तरह अपना कदम बढ़ाया। 

ऐसे हुई फिल्मी करियर की शुरुआत 
रितेश देशमुख ने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म 'तुझे मेरी कमस' से की थी। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई थी। जो पहचान उन्हें 2004 में आई फिल्म मस्ती से मिली। इस फिल्म के बाद रितेश  रातोरात स्टार बन गए थे। जिसके बाद रितेश ने कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें हाउसफुल, धमाल, ग्रेट ग्रांड मस्ती, एक विलन, जैसी पॉपुलर फिल्में शामिल हैं। रितेश इस समय सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News