Video: ''सुल्तान'' का पहला गाना रिलीज़

5/31/2016 2:58:54 PM

मुंबई: फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ''सुल्तान'' का पहला गाना रिलीज़ हो गया है। गाने के बोल ''बेबी को बेस पसंद है'' करके है। यह फिल्म सुल्तान का पहला गाना है।

आप को बता दें कि अनुष्का शर्मा को फिल्म ''सुल्तान'' के लिए गोबर लीपना तक सीखना पड़ा। सलमान के साथ वह इस फिल्‍म में एक रेसलर आरफा का किरदार निभा रही हैं। अनुष्का घर के छोट-मोटे काम भी करते हुए नजर आएंगी।

इनमें से एक काम है भैंस के गोबर के कंडे बनाना। अनुष्का शर्मा ''सुल्‍तान'' में उपले बनाते हुए भी नजर आएंगी। अनुष्का ने बाकायदा इसके लिए ट्रेनिंग ली थी। इसके अलावा अनुष्का खेतों में काम करते हुए, खाना बनाते हुए और बर्तन साफ करते हुए भी नजर आएंगी।

फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम कर बेहद खुश हैं। वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि उन्हें सलमान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला। सलमान खान और अनुष्का शर्मा इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे है। यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News