...तो इस फिल्म में नज़र आएगी किम करदाशियां
9/1/2015 11:27:20 AM
नई दिल्ली : हॉलीवुड की फेमस टीवी रियलिटी स्टार किम करदाशियां इन दिनों प्रेगनेंट हैं। वह दूसरी बार मां बनने जा रही है। लेकिन इस बीच खबर है कि उन्होंने एक फिल्म साइन की है। फिल्म का नाम ''एब्सोल्यूटली फैबुलस'' है। फिल्म में जेनिफर सोंडर्स के साथ ही एडी मोनसून और जोन्नाा ल्यूमले भी नजर आएंगे।
एक वेबसाइट के अनुसार किम ने हाल ही में कॉमेडी फिल्म में स्टार बनना स्वीकार किया है। सूत्र ने बताया, ''किम एक बड़ा नाम है। वो फैशन वीक में शामिल होने के लिए शहर में भी हैं। उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनना भी अच्छा लगा है।''
सूत्र का कहना है कि ''किम के लिए भी इस फिल्म का हिस्सा बनना बड़ी बात होगी। फैंस भी इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित होंगे। संभावना है कि यह बड़ी सफलता हो।'' किम इससे पहले छोटी स्क्रीन पर ड्रामाज में भी नजर आई थीं।