लंदन में ''ऐ दिल है मुश्किल'' की शूटिंग शुरू

8/29/2015 5:47:54 PM

मुंबई: फिल्मकार करन जौहर आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग जल्द ही लंदन में शुरू करेंगे। वह इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उनकी इस आने वाली फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं और सभी लोग शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो चुके हैं।करन तीन साल के बाद किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ का निर्देशन किया था जिसमें ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरूण धवन और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं अदा की थीं।

करन ने ट्वीट किया, ‘‘लंदन के रास्ते में हैं। चिंतित भी और उत्साहित भी। 10 दिनों की शूटिंग है वहां।’’ करन के करीबी दोस्त शाहरूख खान ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह फिल्म के सितारों की वेशभूषा, कॉस्ट्यूम डिजायन करने में उनकी मदद कर सकते हैं। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी और इसे उस समय अजय देवगन के निर्देशन वाली ‘शिवाय’ से कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News