pics: एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सहित कई सेलेब्स पहुंचे अर्पिता खान की बर्थडे पार्टी

8/1/2015 1:41:50 PM

मुंबई: सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। कल रात को सलमान के घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट में अर्पिता की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख के साथ अर्पिता के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रहे एक्टर अर्जुन कपूर भी उन्हें बधाई देने पहुंचे।

पार्टी के बाद सलमान खान पूरी फैमिली के साथ मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान सलीम खान, सोहेल खान, हेलन, अर्पिता खान, आयुष शर्मा और एलिजा अग्निहोत्री (सलमान की भांजी) फोटोग्राफर्स द्वारा कैप्चर किए गए। पार्टी में सलमान के करीबी बाबा सिद्धिकी, डायरेक्टर कबीर खान, करिश्मा कपूर, इमरान खान, मलाइका अरोड़ा खान, एली अवराम समेत कई सेलेब्स नजर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News