PHOTOS : आखिर इन एक्ट्रैस को बाल कटवा कर क्या मिला!

7/29/2015 1:25:13 PM

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा अपने लुक और डिफरेंट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। बात पार्टी की हो या किसी अवार्ड फंक्शन की एक्ट्रेसेस का स्टाइलिश अवतार देखने लायक होता है। अपने फैंस को आकर्षित करने के लिए ये अक्सर अपने स्टाइल में बदलाव लाती रहतीं हैं। ऐसे में कई बार तो एक्ट्रेसेस फिल्म या फिर रियल लाइफ में अपने लुक में ऐसा चेंज करतीं है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। आज हम आपको इन एक्ट्रेसेस की शॉर्ट हेयरस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
अनुष्का शर्मा
कुछ महीने पहले आई फिल्म ''पीके'' में एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा का हेयरस्टाइल एकदम डिफरेंट था। फिल्म में उनका ये लुक काफी पसंद किया गया था। हालांकि अभी तक उनके शॉर्ट हेयर हैं। 
 
काजोल 
एक्ट्रैस काजोल का ररंग बेशक सांवला है लेकिन उनके नेन नक्श काफी सुंदर हैं और इसे के चलते उनके लाखों दीवाने हैं। फिल्म ''कुछ कुछ होता है'' में उन्हें शॉर्ट हेयरस्टाइल में देखकर सभी चौंक गए थे। हालांकि वह इस लुक में भी पसंद की गईं।
 
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्म ''हम-तुम'' में शॉर्ट हेयरस्टाइल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था। 
 
सोनाक्षी सिन्हा 
सोनाक्षी ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तब उनके लम्बे बालों की काफी प्रशंसा हुई थी। लेकिन वहीं कुछ महीनों पहले सोनाक्षी ने अपने बालों को शार्ट करवा फैंस को शॉक दे दिया था। 
 
कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने रियल लाइफ में अपने बालों को शॉर्ट कर लिया था। हालांकि, इस लुक में भी वे बेहद ग्लैमरस नजर आई थीं।
 
प्रिटी जिंटा
लंबे समय से फिल्मों से दूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा भी कई बार डिफरेंट लुक में दर्शकों के सामने आई हैं। फिल्म ''लक्ष्य'' में उनका लुक एकदम डिफरेंट था। इस फिल्म में एक न्यूज़ रिपोर्टर  के किरदार में नज़र आई प्रिटी का हेयरस्टाइल शॉर्ट दिखाया गया था।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की गिनती स्टाइलिश सेलेब्स में की जाती है। इतना ही नहीं, फिल्मों में भी उनका लुक बेहद खास होता है। वहीं, फिल्म ''बर्फी'' में उनका स्टाइल बाकी अन्य फिल्मों से एकदम डिफरेंट था। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News