''मिसाइल मैन'' पर ट्वीट कर बुरी फंसी अनुष्का शर्मा, उड़ी खिल्ली

7/28/2015 4:41:23 PM

नई दिल्ली:  अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ट्विटर पर मजाक का पात्र बन गई। अनुष्का शर्मा ने दूसरी बॉलीवुड हस्तियों की तरह ही पूर्व राष्ट्रपति एपी जे अब्दुल कलाम को याद करते हुए ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन अपने ट्वीट में अनुष्का ने पूर्व राष्ट्रपति का नाम गलत लिख दिया।

अनुष्का ने जैसे ही गलत नाम के साथ ट्वीट किया और वैसे ही ट्विटर पर उनकी आलोचना शुरु हो गई। पूर्व राष्ट्रपति के नाम की स्पेलिंग गलत लिख अनुष्का खासी मुश्किल में पड़ती दिख रही थीं। अनुष्का ने लिखा था, ''ABJ Kalam Azad के गुजर जाने के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। एक प्रेरणादायक, दार्शनिक और एक अद्भुत इंसान को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

 अपनी गलती का अहसास होते ही अनुष्का ने अपना ट्वीट डिलीट कर एक दूसरा ट्वीट किया। लेकिन इस बार फिर अनुष्का ने ''APJ Kalam Azad'' लिखा।

आखिरकार अनुष्का को दूसरी बार भी ट्वीट को डिलीट कर तीसरी बार ट्वीट करना पड़ा। जिसमें उन्होंने सही नाम मिसाइल मैन एपी जे अब्दुल कलाम का सही नाम लिखा।पर शायद तब तक देर हो चुकी थी और अनुष्का मजाक का पात्र बन चुकी थी. ट्विटर यूजर्स ने उनकी इस गलती के लिए उन्हें निशाने पर ले लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News