कैटरीना का हाथ छोड़ रणबीर ने थामा दीपिका का हाथ !

7/28/2015 4:14:12 PM

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपने पास्ट रिलेशन को भुलाकर अब आगे बड़ चुके हैं। दोनों एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नज़र आने वाले हैं। ये खूबसूरत जोड़ी इम्तियाज अली की अगली फिल्म ''तमाशा'' में नजर आएगी।
 
वैसे तो दोनों अपनी इस फिल्म को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म ''तमाशा'' के सेट से कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं लेकिन पहली बार इस फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया है।
 
इस तस्वीर में एक्स-लवर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। यह सीन फ्रांस के एक खूबसूरत शहर है। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग शिमला, दिल्ली, गुड़गांव और कोलकाता से लेकर फ्रांस, जापान में भी हुई है।
 
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इससे पहले ''ये जवानी ये दीवानी'' में एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुकें हैं। यह फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। ऐसे में उम्मीद है फिल्म ''तमाशा'' भी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News