B''day spl: 140 किलो के अर्जुन बनने आए थे डायरैक्टर, बन गए हीरो
6/26/2016 10:39:44 AM
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को आज बॉलीवुड में देखकर कोई नहीं कह सकता कि कभी वे 140 किलो के थे। आज यानी की 26 जून को अर्जुन 30 साल के हो गए है। पिता बोनी कपूर की तरह डायरैक्टर बनने निकले अर्जुन कपूर हीरो बन गए। इससे पीछे वह सलमान खान का हाथ बताते हैं। सलमान ने एक मुलाकात के दौरान अर्जुन कपूर को कहा था कि तुम हीरो क्यों नहीं बनते? उन्होंने ही अर्जुन को वजन कम करने के लिए भी प्रेरित किया। यही नहीं अर्जुन कपूर ने खाने से लेकर वर्कआउट तक सलमान की हर सलाह को फॉलो किया। वह ''इश्कजादे'', ''तेवर'', ''गुंडे'', ''फाइंडिंग फैनी'' और ''2 स्टेट्स'' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।
आप को बता दें कि ''इश्कजादे'' का पोस्टर रिलीज होते ही अर्जुन कपूर खबरों में आ गए। दरअसल, बॉलीवुड को बहुत दिनों बाद नैन-नक्श और कद-काठी से मजबूत कोई हीरो जो मिल रहा था। कइयों का मानना है कि अर्जुन फिल्मी बैकग्राउंड से थे तो उन्हें ब्रेक भी उसी वजह से मिला होगा, लेकिन अर्जुन का कहना है कि उनके फेसबुक प्रोफाइल पर कास्टिंग डायरेक्ट शानू शर्मा की नजर पड़ी, जिसके बाद ऑडिशन देने पर उन्हें पहला ब्रेक मिला।
अर्जुन कपूर चाचा अनिल कपूर की मेहनत और लगन से बहुत प्रभावित हैं। अर्जुन का कहना है कि जब वह ''इश्कजादे'' की शूटिंग के लिए जा रहे थे तो अनिल कपूर ने कहा कि जान लगा देना, ऐसा मौका बहुत कम लोगों को मिलता है।