संजय दत्त की बायोपिक में अनुष्का निभाएंगी यह किरदार

9/25/2016 1:16:37 PM

 मुंबई: फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल' के बाद अनुष्का शर्मा एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ नजर अाने वाली है। फिल्म संजय दत्त की बायोपिक जिसे राजकुमार हिरानी निर्देशित करने वाले हैं। खबर है कि इसमें हिरानी, अनुष्का को विशेष भूमिका के लिए साइन कर रहे हैं। 

कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा बायोपिक में संजय दत्त की पूर्व गर्लफ्रैंड माधुरी दीक्षित नेने या फिर उनकी पत्नी मान्यता की भूमिका निभा सकती हैं। लेकिन अब खबर है कि अनुष्का शर्मा इस फिल्म में संजय की कहानी कहने वाली एक पत्रकार के रूप में दिखेंगी। 

हिरानी के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की पुष्टि की है कि अनुष्का इस बायोपिक में सूत्रधार के रूप में दिखेंगी। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। गौरतलब है कि "ऐ दिल है मुश्किल' और "बॉम्बे वेलवेट' के बाद ये तीसरी फिल्म होगी, जिसमें रणबीर-अनुष्का साथ होंगे। इसके अलावा पीके में अनुष्का ने लंबा रोल किया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News