Fake Alert: अनुष्का को विराट ने मारी लात, वायरल हुई फोटो

2/9/2016 4:38:43 PM

मुंबई: आजकल टैक्नॉलजी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की कई फेक तस्वीरें सामने आती है। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें विराट एक कुर्सी पर बैठे है और दूसरी तरफ अनुष्का नीचे बैठी है औऱ विराट अनुष्का के पीछे लात मार रहे है। यह फोटोशॉप में एडिट की गई है। यह फेक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब हो रही है। 

दरअसल, इन दिनों अनुष्का-विराट के ब्रेकअप की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। ऐसे में किसी यूजर ने इनकी दो फोटोज को जोड़ इंटरनेट पर अपलोड कर दिया है।

अनुष्का की यह फोटो असल में ब्लैक एंड व्हाइट हैं, जो वोग मैगजीन के 2014 इशू के लिए उन्होंने खिंचवाई थी। वहीं, फ्लाइंग मशीन के लिए करवाया गया विराट की यह फोटोशूट भी काफी पुरानी है।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News