अनिल कपूर पहुंचे अपनी फैन के घर

9/25/2016 11:29:32 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर हाल ही में अपनी एक फैैन मिताली के घर पहुंचे है। जहां जा कर उन्होने ने अचानक सरप्राइज दिया। मुंबई में रहने वाली मिताली अपने घर में परिवार के साथ टी.वी. देख रही थीं, तब किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। मिताली ने देखा कि सामने अनिल कपूर हैं तो हैरत में पड़ गईं।

बता दें कि अनिल ने उनके साथ लंबा समय बिताया। इस दौरान उन्होंने मिताली की किचन में उनकी मां की खाना पकाने में मदद की। उनके घर अचानक इस तरह पहुंचकर उन्हें सरप्राइज करना एक तरीका है उनका शुक्रिया अदा करने का। ये सरप्राइज विजिट एक ऑनलाइन शो का हिस्सा थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News