इस दिन रिलीज होगी अनिल कपूर और आदित्य रॉय की The Night Manager Season 2, दर्शक हुए एक्साइटेड

5/5/2023 1:30:43 PM

नई दिल्ली। अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के सीजन 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। डिज्नी हॉटस्टार पर सीरीज का दूसरा पार्ट 30 जून को रिलीज किया जाएगा। जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरपूर 'द नाइट मैनेजर के सीजन 2' को बेहद शानदार जगहों पर शूट किया गया है। जिसे देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

 

'द नाइट मैनेजर' के दूसरा पार्ट का इंतजार खत्म
'द नाइट मैनेजर' में अनिल कपूर एक हथियार डीलर के रूप में दिखाई दिए हैं, वहीं आदित्य रॉय कपूर एक सरकारी एजेंट के रोल निभा रहे हैं।  अब इसके दूसरे पार्ट का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है। 

 

इस सीरीज के पहले पार्ट को लोगों ने बेहद पसंद किया था। अब दर्शकों को यह देखने काफी एक्साइटेड होगा कि शैली आगे क्या करने वाला है। इसका पहला पार्ट 1 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ था जिसे ऑडियंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला था।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News