B''Day Spl: नेहा धूपिया संग शादी से पहले इतनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं Angad Bedi ,सुनकर हो जाएंगे हैरान

2/6/2023 12:24:50 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में शुमार अंगद बेदी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर का जन्म पूर्व इंडियन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर 6 फरवरी 1983 को हुआ। बेहद कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग के साथ-साथ अंगद की क्रिकेट में भी खासी दिलचस्पी है। वे अंडर 19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। वहीं एक्टर ने अपने कॉलेज टाइम से ही मॉडलिंग और अभिनय शुरू कर दिया था।

अगंद बेदी ने इन फिल्मों में किया है काम
अंगद बेदी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत शशि कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'काया तरण' से की। जिसके बाद एक्टर ने बॉलीवुड में 'फालतू', 'पिंक', 'डियर जिंदगी' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं मलयालम फिल्म 'वानमारंगल वीझुंपोल' में दर्शकों ने अंगद की एक्टिंग काफी पसंद की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
अंगद बेदी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने काफी टाइम एकदूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली। वहीं नेहा एक्टर से दो साल बड़ी हैं। खबरों के मुताबिक शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट थी, जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने 2018 में ही एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। आपको बता दें कि अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शादी से पहले करीब 75 लड़कियों को डेट किया है, जिसमें से काफी लड़कियां उनसे उम्र में बड़ी भी थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News