लगातार फ्लॉप होती फिल्मों पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बड़ी बात

2/26/2023 12:59:32 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के खिलाड़ी सुपस्टार अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सेल्फी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है लेकिन फिल्म का शुरूआती कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसे लेकर एक्टर ने अब अपना रिएक्शन दिया है। इस पर अक्षय का कहना है कि अब जब उनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर काम नहीं कर पा रही हैं तो यह समय इंतजार करने और बदलाव को असेप्ट करने का है।

अक्षय कुमार ने खुद ली फ्लॉप फिल्मों की जिम्मेदारी
बता दें कि अक्षय कुमार ने अपनी बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों की जिम्मेदारी खुद ली है। एक्टर ने कहा कि "उनके लिए यह कोई नया दौर नहीं है।" पिछली बार खिलाड़ी एक्टर की फिल्म सूर्यवंशी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था। साल 2021 में आई इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था जिसमें कटरीना कैफ ने भी लीड रोल प्ले किया था।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि "मेरे साथ यह पहली बार नहीं हो रहा है। मेरे करियर में मैंने 16 फ्लॉप फिल्में दी हैं। जिसमें से एक बार तो लगातार 8 फिल्में बिल्कुल चली ही नहीं थी। वहीं अब मेरी तीन से चार फिल्में फ्लॉप हो गईं हैं। मेरे हिसाब से यह सब मेरी गलतियों के कारण हुआ है। अब दर्शक बदल रहे हैं तो आपको भी बदलना ही होगा और एक नए तरीके से खुद को ढ़ालना होगा। यह एक अलार्म की तरह है कि आगर आपकी फिल्में नहीं चल रही है तो इसकी मतलब है कि गलती कहीं न कहीं आपकी ही है।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय आगे कहते हैं कि "अगर आपकी फिल्में नहीं चल रही है तो इसके लिए आपको दर्शकों को दोष नहीं देना चाहिए। यह मेरी ही गलती है 100 प्रतिशत। यदि आपकी कोई फिल्म न चले तो इसमें  दर्शकों का हाथ नहीं होता है क्योंकि इस फिल्म को आपने चुना था।" हाल ही एक्टर की फिल्म 'सेल्फी' रिलीज हुई है जिसमें इमरान हाशमी भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म ने 2 दिनों में केवल 3 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News