अक्षय कुमार की मराठी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौड़े सात' का First schedule मुंबई में हुआ शुरू

12/6/2022 2:43:25 PM

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हर साल 5 से 6 फिल्में रिलीज करते हैं। अक्षय बॉलीवुड के सबसे बीजी एक्टर में से एक हैं। अब अक्षय कुमार मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। 

अक्षय निभाएंगे छत्रपति शिवाजी का किरदार
अक्षय जल्द ही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित और वसीम कुरैशी द्वारा निर्मित होगी। फिल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। फिल्म में उनके साथ बिग बॉस मराठी फेम जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण तारडे जैसे कलाकारों भी मुख्य किरदारों में दिखेगें। फिल्म की कहानी सात मराठा वीरों की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने शेयर की पोस्ट 
अक्षय कुमार ने फिल्म की शुटिंग शुरु कर दी है। जिसकी जानकारी खिलाड़ी कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी है। अक्षय ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'आज मराठी फ़िल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिये सौभाग्य है।मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और माँ जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करुंगा!
आशीर्वाद बनाए रखियेगा।'

इन भाषाओं में होगी रिलीज 
बता दें कि फिल्म अगले साल 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। जिसे मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News