अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक डांस ट्रैक 'पिया के झुलफिया' हुआ रिलीज़

12/7/2022 3:31:06 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत अक्षरा सिंह का नया गाना 'पिया के ज़ुलफिया' अब रिलीज हो गया है। इस अपबीट डांस सॉन्ग को प्रियांशु सिंह द्वारा निर्मित किया गया है, विक्की रौशन ने इस गाने को लिखा है। इस अपबीट और लाइवली म्यूजिक वीडियो को डैनी फर्नांडीस और बब्बू खन्ना द्वारा निर्देशित है।

इस म्यूजिक वीडियो में हमें एक बहुत ही प्यारा कॉलेज रोमांस देखने को मिला, जो बहुत ही यूथफुल, जीवंत अनुभव रहा। अक्षरा सिंह, पिया के ज़ुलफिया के साथ एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करती हुई नज़र आईं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने जिस तरह से खुद को प्रेजेंट किया है वह देखने लायक है।

अपनी दमदार आवाज के साथ एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। हमे उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।

टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत अक्षरा सिंह का नया गाना पिया के ज़ुलफिया का म्यूज़िक प्रियांशु सिन्हा ने दिया है। इस गाने को विक्की रौशन ने लिखा है। अक्षरा सिंह और करन खन्ना अभिनीत इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है। यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News