Bholaa Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की Bholaa ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

3/31/2023 12:27:59 PM

नई दिल्ली। बीते कल अजय देवगन की फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। भोला में अजय देवगन ने एक्टिंग के साथ डायरेक्टर की भी कुर्सी संभाली है। 'दृश्यम 2' के बाद इस फिल्म का दर्शक बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 'भोला' के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। 

अजय देवगन की भोला ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
बता दें कि अजय देवगन की यह फिल्म रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि 'भोला' को इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा। यह फिल्म पूरे भारत में करीब 4 हजार स्क्रीन पर रिलीज की गई है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और रोमांच दिखाया गया है। अब भोला के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। 

फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो एक शानदार कलेक्शन है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से समान रूप से जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिला है। देश के केवल उत्तरी क्षेत्र में छुट्टी होने के बावजूद, फिल्म ने पूरे भारत के दर्शकों को थिएटर में खींच लिया है। हालांकि 'भोला' के पास अभी 4 दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड है जिसमें फिल्म का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। 

'भोला' के बजट की बात करें तो यह फिल्म 120 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। पहले दिन के हिसाब के फिल्म काफी कलेक्शन बढ़िया रहा है और वीकेंड पर इसमें अच्छा खासा उछाल देखने को मिल सकता है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News