B''Day Spl: जब Ajay Devgn के सामने अपने EX को याद करके खूब रोती थीं काजोल, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी

4/2/2023 11:07:25 AM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको अजय और काजोल की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। दोनों स्टार्स की जोड़ी सिनेमाजगत की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। कपल के बीच की कैमिस्ट्री और प्यार की लोग मिसालें देते हैं। लेकिन एक समय अजय और काजोल एक दूसरे को देखना तक पंसद नहीं करते थे। 

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी
 यह उस समय की बात है जब काजोल किसी शख्स से प्यार करती थी। तब शुरूआती दिनों में अजय अपना पूरा ध्यान केवल फिल्मों पर ही हुआ करता था। लेकिन कहते हैं न, कि होता वही है जो किस्मत को मंजूर होता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अजय और काजोल की पहली मुलाकात 1995 में आई फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी।

सेट पर अक्सर काजोल अजय से अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बातें करती थीं। इसपर एक्टर काजोल को खूब समझाते थे। इसी तरह का सिलसिला चलता रहा और दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ती गईं। 

अजय और काजोल ने 1999 में एकदूजे संग शादी की और जन्म-जन्म के लिए एकदूसरे के हमसफर बन गए। कपल की ऑनस्क्रीन जोड़ी के साथ रियल जोड़ी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों के दो प्यारे बच्चे भी है। जिनका नाम न्यासा और युग है। न्यासा अपने लुक को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती है लेकिन युग को लाइमलाइट में आना पसंद नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News