pix: श्रीदेवी से लेकर ये फीमेल स्टार्स शादी से पहले हो गई थीं प्रेगनेंट

11/18/2015 4:04:30 PM

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान जल्द ही मां भी बनने वाली हैं। इसके साथ ही रानी मुखर्जी भी जल्द मां बनने वाली है। इनकी शादी को काफी समय हो गया है लेकिन क्या आप जानते है कि हमारी फ़िल्मी इंडस्ट्री में कई ऐसी फीमेल स्टार्स है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।  

श्रीदेवी: बॉलीवुड की यह अकेली ऐसी एक्ट्रैस हैं जिसने यह माना था कि वह शादी से पहले प्रेगनेंट हो गई थी। सूत्रों के अनुसार 1996 में बोनी कपूर से शादी करते समय श्रीदेवी सात महीने की प्रेगनेंसी से थी। इस कपल की दो बेटियां हैं।

कोंकणा सेन शर्मा: कोलकाता गर्ल कोंकणा सेन शर्मा के बारे में खबर आई थी कि वह शादी से पहले ही साथी कलाकार रणवीर शोरी को डेट कर रही थी, जिससे वह प्रेगनेंट हो गई थी। हालांकि साल 2010 में शादी करने वाली कोंकणा ने शादी से पहले प्रेगनेंट होने की खबरों को नकारा था।

अनुष्का शंकर: देश के मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर जो एक मशहूर सितारवादक हैं,वह शादी से पहले प्रेगनेंट हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर कहा था कि यह जरूरी नहीं कि बच्चे पैदा करने से पहले शादी होनी ही चाहिए।  अगस्त 2010 में अनुष्का प्रेगनेंट होने वाली अनुष्का ने एक महीने बाद जॉय राइट से शादी कर ली।

सारिका: खुबसूरत अभिनेत्री सारिका ने कमल हासन से बिना शादी के गर्भ धारण किया जिसके बाद इस कपल ने बेबी को जन्म दिया और उसका नाम श्रुति हासन रखा गया। हालांकि सारिका और कमल हासन की शादी ज्यादा लम्बी नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया। 

जेसिका अल्बा: हॉलीवुड फेम, फिल्म प्रोड्यूसर कैश वारेन और जेसिका अल्बा ने मई 2009 में शादी करने के एक महीने बाद ही उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ। जिससे साफ जाहिर था कि जेसिका शादी से पहले प्रेगनेंट थी। 

सेलिना जेटली: मिस इंडिया यूनिवर्स और बॉलीवुड की एकदम हॉट कलाकार सेलिना जेटली का पीटर हॉग से शादी करने से पहले दोनों का रिलेशलशिप लम्बा रहा। सुनने में आया कि अपने जुड़वां बच्चों के जन्म से पहले सेलिना दुबई के होटलियर पीटर हॉग से डेट कर रहीं और प्रेगनेंट हो गई थी। सेलिना ने अचानक शादी की घोषणा कर दी और इसके कुछ ही समय बाद उनके जुडवां बच्चों का जन्म हुआ। हालांकि सेलिना ने शादी से पहले प्रेगनेंसी की खबरों का जोरदार खंडन किया। 

जेनिफर गार्नर: जून 2005 में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर ने बेन एफ्लैक से शादी की। यह शादी इतनी गुपचुप तरीके से की गई कि उनके माता-पिता को पता ही नहीं लगा। छह माह बाद ही उनका पहला बच्चा जन्मा। 

अमृता अरोड़ा: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा बिजनेसमैन शकील लदाक के साथ रिलेशनशिप में कब से थी लेकिन उन्होंने शादी प्रेगनेंसी टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद की थी।  

वीणा मलिक: अश्मित पटेल के साथ अपने हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रहने वाली वीणा मलिक प्रेगनेंट होने की खबरों को लेकर खूब चर्चा में बटोरी थी। अब तो शादी के बाद वीणा दो बच्चों की मां बन चुकी है। 

महिमा चौधरी: 2006 में बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से गुपचुप शादी रचा ली। मीडिया में आई खबरों के अनुसार महिमा शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थी। उनके बेबी की खबर भी उनकी शादी की तरह जल्दबाजी में आई। जल्दी ही महिमा अपने पहले बच्चे की मां बन गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News