GHKPM: सई और पाखी ने एकदूसरे को खिलाया खाना, दोनों की दोस्ती देख दंग हुआ परिवार

3/31/2023 4:34:33 PM

नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों मजेदार ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में सत्या की एंट्री के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। पाखी सत्या की चालाकी और समझदारी से केस हार चुकी है। वह घरवालों के साथ विराट की नजरों में भी हमेशा के लिए गिर चुकी है। घर लौटने के बाद पाखी विराट से बात करने की कोशिश करती है लेकिन विराट उसे ताने मारता है और सीधे मुंह उससे बात नहीं करता है। यह देखकर पाखी का मुंह उतर जाता है। वहीं शो में अब नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इधर सई और पाखी मिलकर एकदूसरे के साथ सब कुछ ठीक करने की कोशिश करेंगे। 

अलग होंगे विराट और पाखी
शो में आज दिखाया जाएगा कि विराट खाना लगा रहा होता है इतने में पाखी उससे पूछती है कि वह किसके  लिए खाना लगा रहा है। इसके जवाब में विराट कहता है कि वह उसके लिए ही खाना लगा रहा है क्योंकि उसने कुछ खाया नहीं है। इसके बाद पाखी पहले विराट को खाना खिलाने की कोशिश करती है लेकिन विराट मना कर देता है। पाखी विराट से कहती है कि यह सब उसने अपने परिवार को एक करने के लिए किया था। हालांकि उसका तरीका गलत था लेकिन उसका इरादा गलत नहीं था। इसपर विराट पाखी से कहता है कि उसकी इस हरकत की वजह से उसके बच्चे दूर जा सकते थे। वह वैसे भी उनका बचपन मिस कर चुका है। इसीलिए वह पाखी को कभी माफ नहीं कर पाएगा।इसके बाद वह कमरा छोड़कर चला जाता है।

सई के गले लगा वीनू
सवि और काकू मिलकर पूरी फैमिली को डिनर के लिए बुलाते है। ऐसे में धीरे-धीरे पूरा परिवार डिनर टेबल के पास इकट्ठा हो जाता है। विराट और सई के बाद वीनू भी वहां पहुंच जाता है। वीनू सई को अपने हाथ से खाना खिलाता है जिसपर विराट बोलता है कि अभी तो आप डॉक्टर आंटी से नाराज थे। इसपर वीनू कहता है कि वह सई से कभी नाराज नहीं हो सकता क्योंकि सई ने उसकी मम्मा की जान दो बार उसके सामने ही बचाई है। इसीलिए वह बुरी नहीं हो सकती है। यह सुनकर सई इमोशनल हो जाती है और वीनू को अपने गले से लगा लेती है।

पाखी ने सई को खिलाया खाना 
जी हां आपने सही पढ़ा, डिनर टेबल पर यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। पहले सई अपने हाथों से पत्रलेखा को खाना खिलाती है। पाखी की आंखों में आंसू आ जाते है। वह भावुक होते हुए ही खाना खा लेती है और सई को उसके किए के लिए सॉरी बोलती है। सोनाली और करिश्मा यह देखकर दंग रह जाते हैं। शो के प्रीकैप में दिखाया जाता है कि पाखी हिम्मत करके विराट से एक शुरूआत करने के लिए कहती है लेकिन विराट उससे अलग होने के लिए बोल देता है। इसके बाद वह सई को अपने दिल की बात बताने जाता है। वहां वह ऐसा कुछ देखता है जिसे देखने के बाद उसके होश उड़ जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News