शादी के 7 सालों बाद मां बनी ये टीवी एक्ट्रेस, इस फेमस शो में निभाती थी बहन का किरदार

7/24/2019 6:54:59 PM

तड़का टीम। स्टार प्लस पर आने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है। इस बार शो का हिस्सा रही प्रियंका कलंत्री की वजह से ये शो चर्चा में है।  दरअसल, प्रियंका मां बन गयी है। उन्होंने कुछ समय पहले बेबी बम्प के साथ फोटोशूट भी कराये थे। प्रियंका ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को सबके बीच शेयर करते हुए प्रियंका के पति विकास ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमें एक बेबी ब्वॉय हुआ है. सभी के आशीर्वाद से मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं."

PunjabKesari
प्रियंका और विकास ने हाल ही में एक लंबे नोट के साथ सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की घोषणा की थी कि वो अब माता-पिता बनने वाले हैं. और प्रियंका अपनी गर्भावस्था के आखिरी दिनों में है.

PunjabKesari

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान प्रियंका स्टाइलिश आउटफिट्स में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. प्रियंका का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी फैशनेबल तस्वीरों से भरा पड़ा है. शॉर्ट्स, लॉन्ग गाउन, और मैक्सी ड्रेसेस से लेकर ट्रेडिशनल तक, प्रियंका मैटरनिटी लुक को कैरी करती हुईं बहुत खूबसूरत लग रही हैं. गर्भावस्था की दमक उनके चेहरे साफ नजर आ रही है क्योंकि वह सभी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

PunjabKesari
विकास के इस तस्वीर को शेयर करने के बाद गौहर खान, सुरभि ज्योति, दीपिका कक्कड़, आमिर अली, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे, अनीता हसनंदानी और माही विज जैसे कलाकारों ने खूब सारी बधाई दी है।

PunjabKesari

यह विकास और प्रियंका का पहला बच्चा है और वे पेरेंट्सहुट में कदम रखने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए थे. प्रियंका अपने टीवी शो 'रंग बदली ओढ़नी' के लिए जानी जाती हैं, जबकि विकास एक लोकप्रिय अभिनेता हैं, जो कई फिल्मों में दिखाई दिए हैं. लेकिन अब अभिनेता अपनी एंटरटेन्मेंट कंपनी में अपने पिता के साथ काम करने में व्यस्त हैं. विकास और प्रियंका साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। तबसे लेकर अब तक दिन पर दिन दोनों का रिश्ता गहराता जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News