सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गम बर्दाश्‍त ना कर सकी भाभी, सदमे में तोड़ा दम

6/16/2020 3:01:23 PM

बॉलीवुड डेस्कः बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के गम को उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं। सदमे में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत ठीक उस वक्‍त हुई, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्‍कार संपन्‍न हो रहा था। 

बता दें सुशांत की मौत की खबर मिलते ही रविवार से उन्होंने खाना-पीना त्याग दिया था। वह सुशांत सिंह के चचेरे भाई अमरेंद सिंह की पत्नी थीं। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से वह बीमार थीं। रविवार को जैसे ही सुशांत राजपूत की मौत की खबर आई, उसके बाद से वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं। सोमवार शाम करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहती थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep


Recommended News

Related News