Pics: कहीं न्यूडिटी तो कहीं अश्लील कंटेंट, ये हैं इंडिया के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शोज

10/1/2016 4:32:13 PM

मुंबई: 'बिग बॉस' का 10वां सीरियल 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। ऑनस्क्रीन किस, लिपलॉक, गाली-गलौंज और लड़ाई-झगड़ों के कारण यह शो अक्सर सुर्खियों में आ जाता है। हालांकि, इससे पहले भी कई शोज इंडियन टीवी पर टेलीकास्ट हो चुके हैं, जो विवादास्पद रहे हैं। आइए डालें एक नजर..

एमटीवी स्प्लिट्सविला
अब तक शो के 9 एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। इसमें यंग लड़के और लड़कियां अपने लिए परफेक्ट पार्टनर चुनने की कोशिश करते हैं। 

इमोशनल अत्याचार
शो के पांच सीजन आ चुके हैं। दो युनियन मिनिस्टर्स इस पर बैन की मांग कर चुके हैं और दिल्ली हाईकोर्ट यूटीवी चैनल के चेयरमैन को नोटिस भी जारी कर चुका है।

सुपरस्टड: स्कूल ऑफ फ्लर्ट्स
अश्मित पटेल और नताशा सूरी इस शो के होस्ट थे। दोनों शो में यह सिखाते थे कि किसी को फ्लर्ट कैसे करना है।

एमटीवी रोडीज
रघु राम और राजीव लक्ष्मण के इस शो में इंडियन यूथ को पार्टिसिपेट करते देखा जा सकता है। 

'पति, पत्नी और वो'
यह शो बीबीसी के पॉपुलर 'Baby Borrowers' पर बेस्ड था। शो में पेरेंट्स अपने बच्चे सेलिब्रिटी कपल्स को हैंडओवर करते हैं, जो उनकी देखभाल करते हैं।

सच का सामना
इंटरनेशनल शो 'फेस ऑफ़ विद ट्रुथ' पर बेस्ड इस शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल थे। शो तब विवादों में आ गया था, जब समाजवादी पार्टी के सांसद कमाल अख्तर ने उनसे पूछे गए पर्सनल सवालों पर विरोध जताया।

राखी का स्वयंवर
राखी ने अपनी शादी के लिए नेशनल टीवी पर ड्रामा किया था। 

बाणी: इश्क का द कलमा
कम ही लोग जानते होंगे कि पहले इस शो का नाम 'गुरबाणी : इश्क द कलमा' रखा गया था।

बालिका वधू
बाल विवाह के मुद्दे को उठाने वाले इस शो पर तब विवाद हुआ, जब जनता दल यूनाइटेड के प्रेसिडेंट शरद यादव ने तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी को अप्रोच किया और शो को बैन करने की मांग की। 

जोधा अकबर
एकता कपूर का यह शो उस वक्त विवादों में था, जब राजपूत क्षत्रिय अखिल भारतीय छत्रिय सभा ने विरोध शुरू किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News