''बिग बॉस-10'' शर्म की हद पार, टास्क जीतने के लिए टीवी पर सरेआम कर दी गंदी हरकत

10/21/2016 5:06:07 PM

मुंबई: 'बिग बॉस-10' की शुरुआत हो चुकी है और लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए हैं। लेकिन इस बीच एक कंटेस्टंट सामने आई हैं जिसने टास्क जीतने के लिए शर्म की हद पार कर दी।   प्रियंका जग्गा लड़ाई-झगड़ा करने में सबसे आगे हैं। ताजा खबर यह है कि आज रात टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड में वे पब्लिकली टॉयलेट कर इंडिया वाले और सिलेब्रिटी कंटेंस्टेंट्स को हैरत में डालती दिखाई देंगी। 

हाल फिलहाल में इंडिया वालों (मालिकों) ने घर के कुछ नियम तोड़े, जिसके बाद बिग बॉस ने सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट को घर का मालिक बनाने के लिए एक अनोखा टास्क दिया।
नए टास्क के अंतर्गत 4 कंटेंस्टेंट्स (गौरव चोपड़ा, वीजे वाणी, नवीन प्रकाश और प्रियंका जग्गा) को घोड़े पर बैठकर टास्क खत्म होते तक लगातार पानी पीना था।
वीजे वाणी और नवीन प्रकाश शुरुआत में ही टास्क से बाहर हो गए। 
 गौरव चोपड़ा और प्रियंका जग्गा दोनों ही जीत के करीब थे। इसी बीच प्रियंका खुद को रोक नहीं पाई और कपड़ों में ही टॉयलेट कर डाली। 
कुछ देर बार गौरव को टॉयलेट लगी तो उन्होंने टास्क छोड़ दिया और प्रियंका विजेता बन गईं।

टास्क खत्म होने के बाद प्रियंका ने वीजे वाणी को खुद के कपड़े धोने को कहा, जिसमें उन्होंने टॉयलेट की थी। दरअसल, घर की मालिक होने के नाते प्रियंका ने यह काम सेवक वीजे वाणी को ही दिया।  इस बात पर दोनों का जमकर झगड़ा हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News