Bigg Boss में सनी लियोन के बाद होगी अब इस स्टार की एंट्री

9/14/2015 1:03:47 PM

मुंबई: टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' का 9 सीजन जल्द आ रहा है। इसके साथ इस शो में भाग लेने वाले मेहमानों के नाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अब ताजा खबर मिली है कि इस शो में एक बार फिर स्टार को मेहमान बनाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस सीजन में लेबनीज-अमेरिकन मिआ खलीफा शो पर नजर आ सकती हैं।

जानकारी के अनुसार शो को लेकर उनसे बातचीत जारी है और कहा जा रहा है कि यह स्टार भी यहां आने के लिए उत्साहित है। अभी यह भी तय होना है कि मिआ को शो में शुरू से रखा जाए या फिर सनी लिओनी की तरह वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जाए। सनी ने 'बिग बॉस 5" में हिस्सा लिया था।

'बिग बॉस" में एंट्री के बाद से सनी के करियर में जबरदस्त बदलाव आया था और वे बॉलीवुड का हिस्सा बन गईं। महेश भट्ट ने उन्हें यहां देखा और बेटी पूजा भट्ट की 'जिस्म 2" में उन्हें हीरोइन बना दिया। माना जा रहा है कि मिआ खलीफा भी सनी लिओनी के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं और बॉलीवुड का लक्ष्य लेकर ही यहां आएंगी।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja


Recommended News

Related News