''उड़ता पंजाब'' के नए गाने में दिखा शाहिद का रॉकस्टार लुक

5/4/2016 12:41:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ''उड़ता पंजाब'' का नया गाना रिलीज़ हुआ है। ''चिट्टा वे'' गाने में शाहिद रॉकस्टार लुक में देखे जा रहे हैं। यह फिल्म का मुख्य गीत है, जिसके संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी हैं। इस गीत को शाहिद पर फिल्माया गया है।
 
मूल रूप से पंजाबी होने के कारण शाहिद को इस फिल्म में नशीली दवाओं के आदि हो चुके रॉकस्टार टॉमी सिंह के किरदार के साथ पूर्ण रूप से न्याय करते देखा जा सकता है और वह बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
 
इस फिल्म में शाहिद के अलावा करीना कपूर, अलिया भट्ट, दलजीत दोसांझ को भी मुख्य किरदारों में देखा जाएगा। यह 17 जून को रिलीज हो रही है। अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म ''उड़ता पंजाब'' में पंजाब के युवाओं के नशे की लत को दिखाया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News