Video: इस मनहूस गाने को सुनते ही लोग कर लेते थे आत्महत्या

9/25/2016 2:57:36 PM

नई दिल्ली: कहतें हैं अगर दिल को खुश करना हो या अपने गम को भुलाना हो तो लोग अक्सर गानों का सहारा लेते हैं। लेकिन आप ने कभी सुना है की कोई गाना ऐसा हो जिसे लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाए की उसे बैन करना पड़े। आप ये सुन के तो हैरान हो गए ना। हैरान होने की जरूरत नही है हम आप को बतातें हैं की इस गाने को सुनने के बाद आखिर ऐसा क्या होता था की लोग इस गीत को सुनने के बाद आत्महत्या कर लेते थे। 


आपको बता दें कि Rezso Seress ने 1933 में हंगरी के संगीतकार ने 'सैड संडे' गाना बनाया था। इस गीत में इतना दर्द था की जो इस गीत को एक बार सुनता उसे अपने दर्द का अहसास होने लगता आलम कुछ ऐसा हुआ की इस गाने को सुनने के बाद कई लोगों ने आत्महत्या कर लिया। इस गीत को इतना मनहूस माना जाता है की इस गाने पर 63 साल के लिए बैन लगा हुआ था। प्रेम कहानी पर आधारित दुनिया का सबसे दर्दभरा गीत इसे माना जाता है।

इस गाने में प्रेमकहानी का दर्द बयां किया गया है। जिसे सुनकर लोग आत्महत्या करने लगे यहीं नही इसे रोकने के लिए एक जादूगर ने फिर से गाने को कंपोज किया लेकिन यह सिलसिला नही थमा। उसके बाद इस गाने को दुनिया का सबसे मनहूस गाना माना जाने लगा और साल 1941 में गाने पर बैन लगा दिया गया था जिसके बाद 2003 में इस गाने से दुबारा बैन हटा लिया गया। फिलहाल इस गाने को सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे की आखरी इस गाने में ऐसा क्या है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News