Omg! सोने का टॉयलेट तो कभी सोने के अंतवस्त्र, ये सब देख आप भी यही कहेंगे- ये तो हद है यार

7/25/2016 5:22:45 PM

मुंबई: कहते हैं न कि हर चीज जो चमके वो सोना नही। लेकिन इन नमूनों को देख कर ये बात झूठ लगती है। अगर आपको लगता था कि सिर्फ़ ''बप्पी दा'' को सोने नहीं ''सोने'' का शौक है तो इन तस्वीरों को देखिए। आप सोना भूल जाएंगे।

पुणे के व्यवसायी दत्ता फूगे ने अपने लिए 3.5 किलो की सोने की शर्ट बनवायी है जिसकी कीमत है 1.42 करोड़ रुपये। 15 सुनारों ने 20 दिन तक हर रोज़ 16 घंटे काम कर के, 1,40,000 छोटे-छोटे सोने के टुकड़ों को जोड़ कर ये शर्ट ''फूगे भाऊ'' के लिए तैयार की है। लेकिन ये साहब यहां कहां रुकने वाले थे। उन्होंने शर्ट के साथ 7 किलो सोने की एक्सेसरी भी बनवाई। इन जनाब की 24 कैरट शादी में दुल्हन का 24 कैरट का जोड़ा 3.6 करोड़ का था और सिर्फ जोड़ा ही नहीं, कुछ और भी था जो ख़ालिस सोने से बना था। आज हम आपको एेसी ही कुछ फोटोज दिखाएंगे जिन्हें देख कर आप भी बहुत हैरान होगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News