आज भी राज ही बनी हैं ये 10 रहस्यमयी पहेलियां! (PICS)

2015-07-21T14:55:41.757

नई दिल्लीः दुनियाभर में बहुत सारी जगहें ऐसी जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं, जिस पर से कोई पर्दा उठा ही नहीं पाया। हालांकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं हैं जो अंधविश्वास और आंखें मूंदकर रहस्यों पर विश्वास कर लेते हैं। भारत में भी ऐसी बहुत सारे रहस्यमयी जगहें है जो सिर्फ रहस्य बन कर ही रह गई हैं। 

यहां हम कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आपको उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

1.एक जुड़वांओं का गांव

भारत गांव का देश कहा जाता है। वहीं केरल के कोडिन्ही गांव में सबसे ज़्यादा जुड़वां लोग बसते हैं। यहां लगभग 2000 परिवार रहते हैं उनमें से 250 जुड़वां हैं। यहां लगातार गांव में जुड़वां बच्चे पैदा होते चले जा रहे हैं। अभी तक इसके पीछे कोई वाजिब कारण सामने नहीं आया।

2. जोधपुर धमाका

18 दिसंबर 2012 के दिन जोधपुर के लोगों को एक धमाका सुनाई दिया। इसकी आवाज़ इतनी तेज़ थी कि मानो कान फट जाए। लोगों ने सोचा कि शायद आसमान में कोई जहाज टकरा गया है, लेकिन देखने पर ऐसा कुछ नहीं था। आसमान खाली था। वो धमाका आज भी रहस्य की एक वजह बना हुआ है।

3.नौ अज्ञात पुरुष (The Nine Unknown Men)

वैसे ये रहस्य पश्चिम देशों से आया था। लोगों का मानना है कि ये शक्तिशाली रहस्य सम्राट अशोक के समय में भारत आया। जब सम्राट अशोक का युद्ध चल रहा था तो इनका काम (Nine Unknown Men) सारी रहस्यों को महफ़ूज़ रखना था। इनके पास एक ज्ञान की किताब हुआ करती थी लेकिन इसमें से कुछ बातें लीक हो गईं। और कहा जाता है कि जुडो इसी किताब की देन है।

4.ताज महल का रहस्य

 मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेग़म मुमताज के लिए ताज महल बनवाया था इसलिए उसे ताजमहल कहा जाता है लेकिन दिल्ली के प्रोफेसर पी.एन. ऑक का कहना है कि दरअसल ताज महल एक शिव मंदिर था जिसका नाम तेजू महोलिया हुआ करता था। अगर ये सच है तो इतिहास की किताबों से बहुत सारी बातें मिट जाएगी और कुछ नई जानकारियां जुड़ जाएगी।

5.एक शापित गांव (कुलधारा)

500 साल पहले इस गांव की आबादी लगभग 1500 हुआ करती थी लेकिन एक रात सब लोग अचानक कहीं गायब हो गए। सब का सब वैसे का वैसा छोड़कर। लोगों का कहना है कि यहां एक लड़का-लड़की आपस में प्यार करते थे लेकिन लड़की के गुस्सैल पिता ने लड़के को मार दिया। उसके बाद से ही कहा जाता है कि इस गांव में कोई नहीं बस सका। लोगों का कहना है कि यहां बहुत सी खतरनाक घटनाएं घटती रहती हैं।

6. मैगनेटिक हिल (The Magnetic Hill)

हिमालय की पहाड़ियों के पास और लद्दाख की वादियों में एक ऐसी जगह है, जहां अगर आपने गाड़ी खड़ी कर दी तो वो अपने आप ही पीछे को खिंची चली आती है। लोग इसे हिमालय का जादू कहकर बुलाते हैं।

7.हिमालय में रहने वाले अमर लोग

लोगों का मानना है कि बहुत से साधु-महात्मा हिमालय में जाकर तपस्या कर रहे हैं और जो उसे सिद्ध कर लेता है, उसे अमर होने से कोई नहीं रोक सकता। अभी तक ये रहस्य बना हुआ है कि कितने लोगों के ज्ञानचक्षु खुल चुके हैं और वो अमरता की राह को पा चुके हैं।

8.एक भूत बिल्ली

इसका आतंक एक बार पूना के आस-पास छाया था। लोग रात को डरने लग गए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसकी काली-काली आंखें बड़ी ही डरावनी थीं और उसकी छलांग तो बहुत ही लंबी थी हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये एक अफ़वाह थी लेकिन रहस्य अभी भी बना हुआ है।

9.The Kongka La Pass UFO Base

भारत और चीन के बोर्डर पर ये पास है। दोनों देशों के बीच टकराव की वजह कभी ये क्षेत्र भी रह चुका है लेकिन UFO ने अपना बेस बनाने के लिए इस जगह को चुना. ऐसा कुछ लोगों का कहना है, कि यहां कोई आम आदमी नहीं जा सकता इसीलिए स्थानीय लोगों को शक है कि कहीं ये सच न हो।

10.शांति देवी

इनका जन्म 1930 को दिल्ली के एक परिवार में हुआ। 4 साल की उम्र में वो अपने माता-पिता को अपने असली मम्मी-पापा मानने से इनकार करने लगी और कहने लगी कि उसका असली नाम लुग्डी है। वो पिछले जन्म में डिलीवरी के दौरान मर गई थी। जब उनके मम्मी-पापा ने बात की जांच करवाई तो सब हैरान रह गए। वो सब सच था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News