सालों से समुद्र में तैर रहा है यह अनोखा गांव, जहां बसते हैं लोग! (PICS)

5/15/2015 2:30:39 PM

बीजिंगः वैसे तो आपने बहुत सारे गांवों के बारेमें सुना होगा लेकिन क्या आप चीन के इस अनोखे गांव के बारे में जानते हैं जो जमीन पर नहीं बल्कि समुद्र पर बसा है। 

जी हां आपको बता दें कि दक्षिणपूर्व चीन के फुजियान प्रांत में निंग्डे (Ningde) शहर के पास यह गांव समुद्र में तैर रहा है, जहां 7000 मछुआरे रहते हैं। वहां के लोग इसे टंका कहकर संबोधित करते हैं। टंका को ''जिप्सी ऑन द सी'' नाम से भी जाना जाता है।

जानिए, कैसे समुद्र में बसा यह गांव 

700 ईस्वी में चीन में तांग राजवंश का शासन था। तब शासकों ने इस जनजाति के लोगों को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने समुद्र पर ही रहना तय किया। ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। तब से ही इन्हें ''जिप्सीज ऑन द सी'' कहा जाने लगा। टंका ने कभी आधुनिक जीवनशैली को नहीं अपनाया।

1300 से भी ज्यादा साल बीत गए, आज भी टंका अपने परिवारों के साथ परंपरागत मकानों में रह रहे हैं। टंका के लोगों का जीवन पानी के घरों व मछलियों के शिकार में ही बीत जाता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे टंका के लोगों ने न सिर्फ तैरता घर बनाया, बल्कि लकड़ियों के बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म तक बना लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News