पतले होने के लिए ऐसी अजीब Dieting, जानकर हैरान रह जाएंगे आप!!

4/3/2015 1:24:35 PM

टोक्योः दुनियाभर में लोग अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए तरह तरह के तरीके खोज निकालते हैं लेकिन वजन घटाने के ये अजीबोगरीब तरीके कारगर हो या न हो पर आपको हैरानी में जरूर डाल देंगे।

सुनने में अटपटा लगेगा लेकिन अमरीकी पॉर्नस्टार किम केली ने दावा किया है कि उन्हें प्रतिदिन तीन से छह चम्मच सीमेन का सेवन किया और 30 दिनों में वजन घटाया। सीमेन के अलावा, उन्होंने केले का शेक और ब्रोकली का सेवन किया है।

कई देशों में स्लीपिंग ब्यूटी डाइट प्रचलित हो चुकी है। इसके तहत अगर आप जगे रहेंगे तो भोजन करेंगे इसलिए अधिक से अधिक सोएं, जिससे भूख कम लगे।

जापान में प्रचल‌ित ''मॉर्निंग बनाना डाइट'' का एक समय खूब प्रचलन रहा है। इसके अंतर्गत रोज सुबह नाश्ते में कच्चे केले और सामान्य तापमान का सेवन करने से दिन भर मेटाबॉलिज्म ठीक रहने का दावा किया जाता है।

कई सेलिब्रिटी ने एग डाइट से वजन घटाने का भी दावा करते हैं। ‌इसके तहत प्रतिदिन भोजन की जगह नौ अंडों का सेवन किया जाता है।  

लिप ग्लॉस डाइट का चलन भी काफी रहा है, जिसके अनुसार महिलाएं जो लिप ग्लॉस लगाती हैं वह वजन घटाने में मदद कर सकते है। 

कुकीज डाइट का मॉडल डॉ. सैनफोर्ड सीगल नामक फिटनेस विशेषज्ञ ने किया था जिसके तहत जब भूख लगे तो कुकीज का सेवन करें लेकिन एक दिन में छह कुकीज से अधिक न लें। इसके साथ एक दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी पीने का नियम अनिवार्य है।

ब्रिदेरियन इंस्टिट्यूट ऑफ अमरीका ने ब्रीदेरियन डाइट को प्रचलित किया है। इसके तहत शरीर को भोजन की जगह हवा, धूप और एकांत की आवश्यकता है और इनकी मदद से बिना खाए जीवित रहा जा सकता है।

द शंगरीला डाइट एक नामक किताब में डाइटिंग का अजीबोगरीब तरीका बताया गया। इसके अनुसार दिन में भोजन के एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ऑलिव ऑयल या मीठे पानी का ढेर सारा सेवन किया जाता है।

जॉर्डन एस रुबिन ने अपनी किताब में द बाइबल डाइया या द मेकर्स डाइट का उल्लेख किया है। इसके तहत ईश्वर को कुछ विशेष तरह के भोजन पसंद हैं और कुछ नापसंद हैं। ईश्वर के पसंदीदा भोजनों को करने से वजन घटाने और सेहतमंद रहने का दावा किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News