मूवी रिव्यू: ''अकीरा'' में सोनाक्षी ने दिखाई दबंगई

9/2/2016 5:29:42 PM

मुंबई: हाल ही में रिलीज हुई डायरैक्टर ए.आर. मुरुगदॉस की फिल्म ''अकीरा'' में सोनाक्षी सिन्हा अौर अनुराग कश्यप मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर ए.आर. मुरुगदॉसने किया है अौर म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। 

फिल्म की कहानी अकीरा यानी सोनाक्षी सिन्हा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जोधपुर की रहने वाली है। आगे की पढ़ाई के लिए वह अपनी मां के साथ मुंबई आती है। कॉलेज में एडमिशन लेती है और रैगिंग का शिकार बनती हैं। हालांकि, बचपन से ही मार्शल आर्ट्स जानने वाली अकीरा रैगिंग लेने वालों की छुट्टी पलभर में कर देती है। 

किसी वजह से वह मर्डर केस में फंस जाती है और उसका सामना घूसखोर एसीपी बने अनुराग कश्यप से होता है। जो उसे जान से मारना चाहता है। क्या अकीरा खुद को बचा पाएगी? क्या मर्डर केस में फंसी अकीरा अपने आप को बेगुनाह साबित कर पाएगी? यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखने के लिए थिएटर जाना पड़ेगा। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News