मूवी रिव्यू: ''ढिशूम''

7/29/2016 3:13:37 PM

फिल्म का नाम : 'ढिशूम'

डायरैक्टर : रोहित धवन 

स्टार कास्ट :जाॅन अब्राहम(कबीर शेरहगिल)

                वरूण धवन(जुनैद अंसारी)

                जैकलीन फर्नाडिस(इशिका)

                अक्षय खन्ना(राहुल)

                साकिब सलीम(क्रिकेटर)

                अक्षय कुमार(काॅमियो अपियरैंस)

अवधि : 2 घंटा 04 मिनट 

फिल्म 'ढिशूम' अाज यानि 29 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है अौर फिल्म कोे दर्शकों से बहुत बढिया प्रतिक्रियाए भी मिली है खासकर फिल्म के संगीत को, अरे भाई मिलें भी क्यों ना क्योेंकि इस फिल्म में संगीत प्रीतम ने जो दिया है।

रोहित धवन दवारा निर्देशित 'ढिशूम' एक्शन अौर एडवैंचर से भरी फिल्म है अौर इसको कम्पोज अभिजीत वागहानी ने किया है। फिल्म मे अक्षय कुमार ने काॅमियो अपियरैंस दी है।

रोहित धवन ने फिल्म की कहानी लिखी है। इसके मुताबिक, इंडिया-पाकिस्तान के फाइनल मैच के ठीक पहले टॉप इंडियन बैट्समैन विराज शर्मा यानी साकिब सलीम का अपहरण हो जाता है। 

फिल्म की कहानी भारत के टॉप बैट्समैन विराज यानी साकिब सलीम के किडनैप होने से शुरू होती है जिसे मिडिल ईस्ट में अगवा कर लिया जाता है। फिर 36 घंटे के भीतर उसे छुड़ाने के लिए भारत की ओर से इस मिशन पर कबीर शेरगिल यानी जॉन अब्राहम की ड्यूटी लगाई जाती है। जिसकी मदद मिडिल ईस्ट से जुनैद अंसारी यानी वरुण धवन करता है। दोनों के पास 36 घंटे का समय है? वे ऐसा कर पाते हैं या नहीं? आखिर विराज की किडनैपिंग के पीछे किसका हाथ और क्या मकसद है?

अब क्या कबीर और जुनैद मिलकर विराज को ढूंढ निकालेंगे?इसके अागे की कहानी देखने के लिए अापको थियेटर जाना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News