कोई नहीं जान पाया इन 10 जगहों का राज, तस्वीरों में देखें नजारें!

7/25/2015 5:26:24 PM

कोलंबियाः दुनिया में बहुत सारी जगहें ऐसी हैं जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। इनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं होती। आज हम आपको ऐसी ही अजीबोगरीब और रहस्यमयी जगहें दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान हो जाओगे।

1. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मॉरिटेनिया के रिचट स्ट्रक्चर का आता है।  इसे सहारा रेगिस्तान की आंख कहा जाता है। 30 मीलों तक फैली इस जगह पर आप पहचान नहीं पाएंगे कि हैं कहां। इसके ऐसा होने की जानकारी किसी के पास भी नहीं है। इस रिंगनुमा डेसेर्ट के सभी रिंग्स में बराबरी का अंतर है।   

2. कोलंबिया का कैनो क्सिटेल्स। इसे दुनिया में सबसे सुदंर नदी कहा जाता है। हर साल सितंबर से लेकर अक्तूबर के महीने में इसमें कई रंग की काई निकल कर आती है। 

3. चीन का माउंट सांगविश्चान। ताओ धर्म के लोग इस पहाड़ी को अपने ईश का बगीचा बोलते हैं। यहां आने वाले लोग एक अजब सी शांति का दावा करते हैं। उनका कहना है कि उन्हें यहां स्कून मिलता है। 

4. अमरीका का फ्लाई गीजर। ये नेवादा रेगिस्तान में है, फिर भी यहां 5 फुट तक का प्राकृतिक फव्वारा बहता है। चूंकि ये क्षेत्र किसी की प्राइवेट प्रॉपर्टी है इसलिए यहां किसी को आने की इजाजत नहीं।

5. जापान का आओकिघारा। ये माउंट फूजी के ठीक नीचे है और पूरे जापान में काफी पॉपुलर है। इसे पूरे जंगल में सभी पेड़ मुड़े हुए हैं। कहा जाता है कि यहां भूतों का साया है।

6. अटलांटिक महासागर के बरमूडा ट्रांयेगल का नाम तो आपने सुना ही होगा। ये जगह मायामी, बरमूडा और सैन जुआन के त्रिकोण पर बना हुआ है। यहां जाने वाले कोई भी जहाज, चाहें पानी या सागर, दोनों ही कभी लौट के नहीं आए। ऐसा होने के पीछे भूतों, एलियन और मौसमी स्थितियां का साया भी कहा जाता है।

7. चीन का मोगोईचेंग। इस चीनी शब्द का मतलब है शैतान का घर। ये एक ऐसा रेगिस्तान है, जहां लोग बिल्कुल नहीं आते। लोगों का कहना है कि इस जगह पर भूतों का साया है और कई तरह की खौफनाक आवाजें इसें डरवाना बनाती हैं।

8. तुर्की का ट्रैवरटाइन पूल्स ऑफ पम्मूकाले। सालों से जमा होने वाले मिनिरल डिपॉसिट ने इस जगह को ऐसा क्षेत्र बना दिया है, जहां गर्म पानी का सोता अपने आप निकलता है। ये करीब 2 हजार साल पुराना है।

9. अंर्टाटिका का मैक मर्डो ड्राई वैलीज को दुनिया का सबसे सूखा रेत कहा जाता है। यहां केवल 4 इंच तक की ही बारिश होती है। 

10. ब्राजील का माउंट रोरायरामा दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब पहाड़ी है। ऐसा इस‌लिए क्योंकि इसमें कोई चोटी नहीं है बल्कि ये ऊपर से एकदम प्लेन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News