मम्मी श्रीदेवी के साथ लॉन्च होंगी बेटी जाह्नवी कपूर, यह होगी डेब्यू फिल्म

11/1/2017 4:57:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर वैसे तो सुर्खियों में काफी समय से है। सभी उनका बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।  अब खबर है कि वह मम्मी श्रीदेवी के साथ मिस्टर इंडिया के सीक्वल में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी 'मिस्टर इंडिया-2' में श्रीदेवी के साथ काम करेंगी। फिल्म में दो कपल जोड़ियां होंगी। पहली जोड़ी अनिल कपूर और श्रीदेवी की होगी। दूसरी लीड रोल जोड़ी में युवा किरदार को दिखाया जाएगा। जिसमें जाह्नवी कपूर हीरोइन का रोल निभाएंगी।

 

PunjabKesari

खबरें हैं कि 1987 की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को रवि उद्वावर डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने श्रीदेवी स्टारर फिल्म मॉम से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। मिस्टर इंडिया के सीक्वल बनाने की चर्चा काफी समय से है। प्रोड्यूसर बोनी कपूर इसका पार्ट-2 बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News