केटलिन के लिंग बदलने के बाद उनके साथ ज्यादा सहज हैं काइली

11/5/2015 10:03:51 AM

लंदन: रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर अपने पिता केटलिन जेनर के लिंग परिवर्तन के बाद उनके साथ ज्यादा सहज महसूस करती हैं। खबर के अनुसार, ‘कीपिंग अप विद द करदाशियां’ की स्टार ने कहा कि वह अपने पिता के लिंग परिवर्तन करवाकर ब्रूस से केटलिन बन जाने के बाद उनके साथ ज्यादा सहज महसूस करती हैंं।  

काइली ने कहा कि अब उन्हें पूर्व आेलंपिक खिलाड़ी केटलिन के साथ रहने में ज्यादा आनंद आता है क्योंकि अब वह जैसी हैं, वैसी रह सकती हैं। काइली (18) ने कहा, ‘‘अब वह ‘महिला’ हैं लेकिन जब वह ‘पुरूष’ थीं, तब यह हमेशा उनका एक राज था। अब वह आजाद हैं और खुश हैं। इससे मैं भी ज्यादा सहज महसूस करती हूं। वह वही इंसान हैं, बस दिखती अलग हैं।’’ इन दोनों के बीच अब बढ़ी करीबी के बारे में काइली ने कहा कि हमेशा से एेसा नहीं रहा है और उन्हें शुरूआत में इस बदलाव के अनुरूप खुद को ढालने में दिक्कत हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News