Shocking: 7 घंटे का ट्रेलर और 720 घंटे की फिल्म

4/24/2016 2:35:38 PM

लॉस एंजलिस: दुनिया में एक फिल्म 2 घंटे या ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे की हो सकती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जिसका ट्रेलर ही 7 घंटे से ज्यादा का हैं तो आप यह सोच सकते हो की जिस फिल्म का  ट्रेलर ही 7 घंटे से अधिक है वह फिल्म कितनी बढ़ी होगी। आज हम आपको एेसी ही फिल्म  के बारे में बताएंगे।

बता दें कि यह फिल्म हॉलीवुड की है, और इस फिल्म का नाम ''एंबीयंस'' है। इस फिल्म का ट्रेलर से 7 घंटों अौर पूरी फिल्म 720 घंटों की हैं। इस फिल्म की कहानी दो कलाकारों के संबंधों पर बनी है, जो स्वीडन में समंदर के किनारे मिलते हैं यहीं पर इस फिल्म की शूटिंग की गई है। यह फिल्म सिंगल शॉट में तैयार की गई है और इसमें कोई कट नही होगा।

आपको बता दें कि इस फिल्म का पहला टीजर 2014 में आया था, जो 72 मिनट का था। उसके बाद इसी साल 2016 में इसका पहला शॉट ट्रेलर 19 अप्रैल को लॉन्च किया है, जो 7 घंटे 20 मिनट का है। 2018 में इसका दूसरा शॉट ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, जो लगभग 72 घंटे का होगा। फिल्म का तीसरा ट्रेलर 2020 में आएगा। फिलहाल फिल्म के 31 दिसंबर 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News