नए गाने के साथ यो यो हनी सिंह ने की धमाकेदार एंट्री, देखें Video

12/26/2017 4:40:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हनी सिंह ने नया गाना रिलीज़ किया है। इस नए गाने की वीडियो (Naye Gane Video) को खूब पसंद किया जा रहा है। हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे एक से बढ़कर न्यू बॉलीवुड सॉन्ग देकर हनी ने देश-दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की और सबके फेवरेट बने। हालांकि, बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर थें। लेकिन अब हनी सिंह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और धमाकेदार वापसी कर ली है। अब हनी सिंह का नया गाना (Honey Singh Song) दिल चोरी साड्डा हो गया आ रहा है। 

नए गाने दिल चोरी साड्डा हो गया का वीडियो :-

 

बता दें कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का नया गाना  'दिल चोरी' हंसराज हंस के पंजाबी गाने दिल चोरी साड्डा हो गया सॉन्ग का नया वर्जन है। यह बॉलीवुड का नया गाना पूरी तरह से पार्टी मूड वाला है और धमाकेदार भी। हनी इसमें पूरी तरह से अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 

यो यो हनी सिंह के नए गाने को मिल रहा खूब प्यार 

हनी सिंह ने दो साल बाद बतौर कंपोजर वापसी की हैं।उन्होंने लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'दिल चोरी' सॉन्ग कंपोज किया है। लव रंजन की फिल्मों (प्यार का पंचनामा 1, 2) और हनी सिंह के गानों की यूथ के बीच अच्छी फॉलोइंग है। वैसे भी हनी सिंह के गाने पार्टी सर्कल और शादियों के मौके पर खूब बजते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस नए फिल्मी गाने को कंपोज किया गया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News