यो यो हनी सिंह का नया लुक देखकर रह जाएंगे दंग, कमबैक की पूरी तैयारी
5/6/2018 1:57:50 AM
जालंधरः जाने-माने रैपर यो यो हनी सिंह अपने कमबैक वीडियो के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह के गाए दो गानों दिल चोरी और छोटे छोटे पेग को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। जाहिर है कि हनी इससे काफी उत्साहित हैं और शायद इसलिए अपने नए वीडियो के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं। हनी सिंह चाहते हैं कि नए वीडियो में उनकी मसल्स पहले से और ज्यादा बेहतर नजर आएं। मतलब कि रैपर यो यो हनी सिंह ने एक बार फिर से बड़े म्यूजिक वीडियो से कमबैक कर सकते हैं।
Growing Bigger muscles for my comeback video! i am shooting a huge video, so mega look needed pls love n support pic.twitter.com/a931a1hLys
— Yo Yo Honey Singh (@asliyoyo) May 4, 2018
एक बार फिर से बता दें कि हनी सिंह ने हाल ही में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने 'दिल चोरी' और 'छोटे-छोटे पैग्स' से कमबैक किया था। वह इन दिनों ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं।