YEAR ENDER: करीना के लाडले से शाहरुख के लकी चार्म तक इन स्टार किड्स की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया
12/30/2017 5:41:18 PM
मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स के अलावा इस साल सोशल साइट पर किड्स का काफी जलवा देखने को मिला। साल 2017 खत्म होने को है और हम आपको इस पैकेज में उन नन्हें मुन्नें किड्स की तस्वीरें दिखाएंगे जिनकी तस्वीरें देखकर आपको भी उनसें प्यार हो जाएगा। इन नन्हें बच्चों ने सोशल साइट पर अपनी तस्वीरों से बवाल मचा दिया।
करीना और सैफ के नन्हें नवाब तैमूर अली खान
सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि कपूर खानदान में भी तैमूर की क्यूटनेस के कई फैन हैं। जैसे ही नन्हें तैमूर की कोई भी तस्वीर सोशल साइट पर आती है वो कापी वायरल हो जाती है। लोग इनकी स्वीरों को काफी पसंद करते हैं। चाहे जन्मदिन हो या घर के बाहर मीडिया ने कहीं भी तैमूर का पीछा नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया इस वक्त तैमूर की तस्वीरों से भरा पड़ा है।
शाहिद और मीरा की लाडली मीशा कपूर
मीशा की क्यूटनेस के भी दिवाने कम नहीं हैं। अक्सर वह इस साल अपनी मम्मी-पापा के साथ स्पॉट हुईं जिसकी तस्वरें हमने अपने फैंस को दिखाई और लोगो ने जमकर उनपर लाइक और कमेंट किए। इतना ही नहीं वह तस्वीरों में पापा-मम्मी के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं।
सोहा और कुणाल की क्यूटी इनाया नौमी
इस लि्टा में तीसरे नंबर पर आने वाली तैमूर की बहन यानी की सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया कि वैसे सोशल साइट पर कुछ ज्यादा तस्वीरें नहीं आई लेकिन जितनी भी आई फैंस ने तस्वीरों को काफी पसंद किया। लोगो ने तो यहां तक भी कह दिया कि वो अपने भाई तैमूर की तरह दिखती हैं।
शाहरुख और गौरी के लकी चार्म अबराम खान
किंग खान के लाडले अबराम का जादू भी लगातार बरकरार है। सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में कभी अबराम पापा शाहरुख तो कभी बहन सुहाना के साथ मस्ती करते हुए दिखे। 2017 में अबराम की तस्वीरों को भी फैंस ने काफी पसंद किया। सोशल साइट पर अबराम की तस्वीरों ने बवाल मचा दिया।
एेश्वर्या और अभिषेक की लाडली आराध्या बच्चन
अब अंत में बारी आती है बच्चन खानदान की लाडली अराध्या की। अराध्या अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीतते नजर आईं। इस साल अराध्या ने अपनी मम्मी के साथ धूमते फिरते काफी सुर्खियां बटौरी। हम तो यही चाहते हैं कि जितना प्यार लोगो ने इन स्टार किंड्स को साल 2017 में दिया उतना ही आने वाले सालों में मिले।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
नाहन-हरिपुरधार मार्ग पर वैन दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ ने बचाई 3 लोगों की जान