बिग बॉस के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता अस्पताल में हुए भर्ती

3/5/2018 11:23:28 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉय 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें तेज बुखार और कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक विकास को मुंबई के धीरुभाई कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज भी कर दिया गया है।

PunjabKesari

विकास के भाई ने बताया है- वह अस्पताल में भर्ती हुआ था लेकिन अब वह वापस आ गया है। उसे तेज बुखार और बहुत ज्यादा कमजोरी थी। उसे दवाइयां दी गई हैं। उसके पास बहुत ज्यादा काम था तो उसने कहा कि वह घर आ जाएगा और घर से ही काम करेगा। 

PunjabKesari

बता दें कि विकास गुप्ता ने फिल्हाल लॉस्ट ब्वॉयज वेलफेयर इनीशिएटिव नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। वह इस नए काम को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।  विकास गुप्ता बिग बॉस सीजन 11 के चहेते कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। उन्होंने बहुत लंबा सफर तय किया था और उनके गेम प्लान के लाखों लोग दीवाने बन गए थे। वह टॉप-3 में तो पहुंचे थे लेकिन इसके बाद हिना खान और शिल्पा शिंदे ने कड़ी टक्कर देते हुए वोटों के आधार पर विकास को शो से बाहर कर दिया था। इतना ही उन्हें शो से बाहर आते ही मोस्ट एंटरटेनिंग पर्सनॉलिटी का अवॉर्ड दिया गया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News