वरुण धवन ने कहा, नेपोटिज्म के मुद्दे पर कंगना एक हद तक सही

9/16/2017 9:51:10 PM

मुंबईः थोड़े ही दिन पहले, आईफा में कंगना रनौत का जमकर मज़ाक उड़ाने के लिए वरूण धवन, करण जौहर और सैफ अली खान ने लोगों को जमकर धोया था। खबर ये भी थी कि डेविड धवन, वरूण धवन से काफी नाराज़ थे। इसके तुरंत बाद वरूण धवन ने ट्विटर पर हर किसी से माफी मांगी थी। हालांकि अब वरूण धवन ने सीधा अपना पाला ही बदल लिया है। जिस कंगना का कल तक वरूण मज़ाक उड़ा रहे थे आज वो उसी की साइड पर हैं।

 

लेकिन एक बार फिर से वरूण सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, वरुण धवन ने अब कहा है कि कंगना रनौत द्वारा शुरू की गई वंशवाद पर बहस काफी हद तक सही है लेकिन इसे कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इसी साल कंगना ने करण जौहर ही शो में करण के बारे में कहा था कि करण वंशवाद को बढ़ावा देने में सबसे आगे हैं। इस मामले पर भी काफी विवाद हो गया था।

 

वरुण ने कहा, करण ने गिप्पी भी बनायी थी जिसमें उन्होंने एक लडकी को लॉन्‍च किया था...सिद्धार्थ भी फिल्म जगत से नहीं हैं। करण ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वरुण और आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्‍च किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News