इसी साल शादी के बंधन में बंधेगे यह टीवी के पॉपुलर स्टार्स, देखें तस्वीरें

8/23/2017 12:03:56 PM

मुंबई: साल 2017 में टीवी इंडस्ट्री के कपल्स की शादियों के सिलसिला बरकरार है और यह आगे भी एेसे ही जारी रहने वाला है। हम आपको उन टीवी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

PunjabKesari

अनस रशीद (दिया और बाती हम)

 टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' में सूरज का पॉपुलर किरदार निभाने वाले अनस रशीद इस साल शादी रचाने जा रहे हैं। खबरें हैं कि 30 सिंतबर को अनस हीना के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

PunjabKesari

पूजा सिंह (दिया और बाती हम)

'दिया और बाती हम' की एमली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रैस पूजा भी इसी साल शादी रचाने जा रही हैं। खबरों की मानें तो पूजा 5 दिसंबर को अपने ब्वॉयफ्रैंड से शादी करने वाली हैं। 

PunjabKesari

भारती सिंह (कॉमेडी दंगल)
  
मशहूर कॉमेडी स्टार भारती सिंह भी इस साल शादी कर रही हैं। अपने कॉमेडी से सबको हंसाने वाली भारती सिंह अपने ब्वॉयफ्रैंड हर्ष से शादी करेंगी। भारती ने बताया है कि वह दिसंबर के पहले हफ्ते में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

PunjabKesari

पूज बनर्जी (देवों के देव)

'देवों के देव' की एक्ट्रैस पूज बनर्जी, कुणाल वर्मा से 9 साल की रिलेशनशिप के बाद शादी करने जा रही हैं। इन दोनों की शादी तारीख तो सामने नहीं आई है पर बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

PunjabKesari

आश्का गोराडिया (नच बलिए 8)

'नच बलिए 8' की स्टार जोड़ी आश्का गोराडिया और ब्रेंट गोलब 3 दिंसबर को शादी करने जा रहे हैं। आश्का ने बताया है कि उनकी शादी होमटाउन अहमदाबाद में ही होगी। 

PunjabKesari
नमन शा (टशन ए इश्क)

'टशन ए इश्क' में आखिरी बार दिखाई मशहूर एक्टर नमन शा भी इस साल शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि को नमन 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News