श्रीदेवी से दिव्या भारती तक वो स्टार्स किसी ने किया सुसाइड तो किसी की रहस्यमी तरीके से हुई मौत

3/17/2018 12:47:54 PM

मुंबई: साल 2018 भी बॉलीवुड के लिए गमों का सैलाब लेकर आया है। सुपरस्टार श्रीदेवी के निभन से पूरें विश्व में शौक की लहर दौड़ गई थी। जहां लोग उनकी मौत के दुख से अभी उभरे भी नहीं थे वहीं नरेंद्र झा की दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई। आज हम आपको कुछ एेसे सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 

PunjabKesari

दिव्या भारती 

इस कड़ी में दिव्या भारती को सबसे पहले याद किया जाता है। फिल्म "दीवाना" से सबको अपना दीवाना बनाने वाली दिव्या की 5 अप्रैल 1993 को रहस्यमी मौत हुई थी। कम उम्र में दिव्या की मौत ने बॉलीवुड और उनके फैंस को अचंभे में डाल दिया था। 

PunjabKesari

कुलजीत रंधावा 

टीवी एक्ट्रैस कुलजीत रंधावा अपने समय की जबरदस्त एक्ट्रैस रही थीं। उनकी अदाकारी को लोग काफी पसंद करते थे। 8 फरवरी 2006 में उन्होंने सुसाइट कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। आज तक उनकी सुसाइट करने की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। 

PunjabKesari

अबीर गोस्वामी

टीवी एक्टर अबीर गोस्वामी ने टीवी सीरियल के साथ कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। अबीर ने टीवी शो कुमकुम, वो रहने वाली महलो की में अहम किरदार निभाए थे। 31 मई 2013 को 38 साल की उम्र में उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

PunjabKesari

प्रत्युषा बैनर्जी 

कलर्स चैनल के सुपरहिट सीरियल "बालिका वधू" से फेमस हुईं प्रत्युषा बैनर्जी भी सुसाइड कर सबको चौंका गईं। प्रत्युषा ने महज 25 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। 

PunjabKesari

जिया खान

बॉलीवुड एक्ट्रैस जिया खान ने भी आत्महत्या कर ली थी। इसके लिए एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को पुलिस हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जिया खान, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी में भी देखी गई थीं। 

PunjabKesari

इंद्र कुमार

बॉलीवुड फिल्म "मासूम" से डेब्यू करने वाले इंद्र कुमार की अचानक मौत ने भी सबको अचंभे में डाल दिया था। इंद्र की मौत 45 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई थी। उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म "वॉन्टेड" में भी देखा गया था। 

PunjabKesari

श्रीदेवी 

बॉलीवुड की "चांदनी" यानि कि श्रीदेवी भी अपनी मौत से पूरे देश को सदमा दे गईं। वह दुबई में शादी में गई हुई थीं। जहां बाथटब में डूबने की वजह से महज 54 साल की उम्र उनकी मौत हो गई। 

PunjabKesari

नरेंद्र झा

बॉलीवुड के दमदार एक्टर नरेंद्र झा की भी हार्ट अटैक से 55 साल की उम्र में मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से 14 मार्च 2018 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News